आजकल गोलियां चलने के मामले काफी सामने आ रहे हैं, जिससे लोग भी बहुत सहमे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के बटाला से सामने आया है। बटाला के श्री हरगोबिंदपुर में भरे बाजार में सुनार की दुकान पर गोलियां चलाई गईं।
जानकारी के अनुसार भीड़-भाड़ वाले बाजार में देस राज गोल्ड स्मिथ की दुकान पर 2 अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोलियां चलाई गईं हैं। गोलियां चलाने के कारण दुकानदार की दुकान का शीशा भी टूट गया। अच्छी बात यह है कि इस घटना से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना शीघ्र पुलिस दी गई, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
बता दें कि ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। फुटेज से पता चला है कि अज्ञातों ने अपने मुंह ढक रखे थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवकों को काबू कर लिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
