देश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे डराने वाली होती जा रही है. देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार पार कर गई है. देश की राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के मामले आ रहे हैं. दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कोरोना कोरोना वायरस लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. पिछले 24 घंटे में 32 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिले में कुल मरीजों की संख्या 190 हो गई है. एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है. कोरोना की रफ्तार को देखते हुए जिले में बीएनएस की धारा-163 लगाई गई है, जो कि 7 जून से 9 जून तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा. किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा. बिना अनुमति के 5 या उससे अधिक लोग एक साथ एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 हजार के पार हो गई है. इसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित है. इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और फिर दिल्ली है. बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 के लिए सुविधा-स्तर की तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल की जा रही है. सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता तय करने का निर्देश दिया गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
