मुरैना। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर चीते मुरैना जिले के जौरा तक पहुंच गए हैं। पांच चीतों का एक ग्रुप डैम के करीब सड़क पर घूमते दिखा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया।
पगारा के बाद चीतों का झुंड सेवगढ़ और नरेला गांव की तरफ़ गया। सूचना मिलते ही वन विभाग, चीता मित्रों की टीम निगरानी के लिए तैनात कर दी गई। चीतों के कारण कई गांवों में लोग दहशत में भी देखें गए।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
