जेसीबी की चपेट में आने से मासूम की मौत, अंधेरे के कारण हुआ हादसा, समय पर नहीं मिली एंबुलेंस

मध्य प्रदेश

छतरपुर: छतरपुर जिले के महाराजपुर बीती शाम थाना क्षेत्र के मुखर्रा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। बताया गया है कि बच्चे की मौत जेसीबी मशीन की चपेट में आने से हुई है। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हुआ था लेकिन उसे जिला अस्पताल तक लाने के लिए परिजनों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली तथा समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मुखर्रा गांव में किसी व्यक्ति का भवन बन रहा है, जिसके लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। सोमवार की शाम करीब 6 बजे गांव के बृजेश विश्वकर्मा का 6 वर्षीय पुत्र आर्यन खेलते-खेलते मशीन के पास पहुंच गया। चूंकि निर्माण स्थल पर अंधेरा था, जिस कारण से जेसीबी चालक को आर्यन दिखाई नहीं दिया और उसने जेसीबी की बकेट को घूमा दिया। बकेट की ठोकर लगने से आर्यन बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे परिजन आनन-फानन में टटम के एक निजी अस्पताल लेकर गए। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजनों को एम्बुलेंस की व्यवस्था करने में करीब एक घंटे का समय लग गया और रात करीब साढ़े 8 बजे वे घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ. आनंद त्रिपाठी और डॉ. ऋषि द्विवेदी द्वारा जांच किए जाने के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि जेसीबी चालक अस्पताल तक उनके साथ आया था लेकिन जैसे ही बच्चे को मृत घोषित किया गया, वह फरार हो गया। घटना के संबंध में महाराजपुर थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं, विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry