कुपोषित लोगों के लिए आया राशन कर दिया गायब …कलेक्टर के फटकारने पर विभाग सक्रिय, अब की यह कार्रवाई

मध्य प्रदेश

डिंडौरी : संरक्षित जनजाति में शामिल बैगाओं के साथ आदिवासियों का कुपोषण दूर करने के लिए आए पोषक तत्वों से भरपूर हजारों क्विंटल फोर्टिफ़ाइड चावल गायब करने वाले चार सेल्समैनों के विरुद्ध गाडासरई थाना में अंतत: मामला दर्ज हो गया।

विभाग के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई

मंगलवार को प्रमुखता से प्रदेश भर में यह अनियमितता उजागर होने के बाद कलेक्टर हर्ष सिंह ने खाद्य विभाग के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

छह उचित मूल्य की दुकान में पदस्थ रहे चार सेल्समैन

आनन फानन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी समीम खान ने गाडासरई थाना पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। देर शाम पुलिस ने छह उचित मूल्य की दुकान में पदस्थ रहे चार सेल्समैनों पर अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है।

अनियमितता सामने एक वर्ष पहले आई थी

इस पूरे मामले में गंभीर सवाल भी खडे़ हो रहे हैं। खाद्य विभाग की जांच में सेल्समैनों की अनियमितता सामने एक वर्ष पहले आई थी। खानापूर्ति के लिए कोतवाली में लिखित शिकायत भी हुई, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में दबा रहा।

विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई तक नहीं

एक दूसरे पर पल्ला झाड़ने से इस बड़ी अनियमितता में खाद्य विभाग ने जिम्मेदारों के विरुद्ध विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई तक नहीं की।

64 लाख से अधिक का राशन गायब

बताया गया कि 64 लाख से अधिक का राशन गायब हुआ था। यह हाल जिले के दर्जनों अन्य राशन दुकानों का भी है। बडे़ स्तर से जांच में करोड़ों गायब होने का मामला उजागर हो सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry