पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सख्त तेवर अपना रखा है, तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार पाकिस्तान के नापाक सियासी मंसूबों पर पानी फेरने में जुटे हैं. थरूर लगातार इंटरनेशनल मीडिया को यह बताने में जुटे हैं कि भारत को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करने की जरूरत क्यों पड़ी. इसके अलावा भारत के सैन्य ठिकानों और आम नागरिकों के निशाने बनाने के एक्शन को भारतीय सेना के द्वारा की गई कार्रवाई को रिएक्शन बताकर दुनिया के सामने पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को बेनकाब कर रहे हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. मोदी सरकार के साथ-साथ थरूर सिर्फ मजबूती से खड़े ही नहीं बल्कि पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए इंटरनेशनल स्ट्राइक’ भी छेड़ रखी है. दुनिया के सामने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के मोर्चा पर थरूर जुटे हैं, जिसके लिए कूटनीतिक दांव चल रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ और भारत के पक्ष में जितने मजबूती और तर्क के साथ बात थरूर रख रहे हैं, उतना तो सत्तापक्ष का भी नेता नहीं रख पा रहा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद शशि थरूर भारत की आवाज बनकर उभरे हैं?
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad