होशियारपुर: यहां के हलका दसूहा के गांव पावे झिंगड़ा में उस समय मातम छा गया जब एक साथ परिवार के 3 लोगों की चिताएं जल गई। मरने वालों में 1 महिला ओर उसके 2 बेटे शामिल हैं, जिन्हे गत दिवस दिन तेज रफ्तार बस ने कुचल डाला था। तीनों लोगों को मुखाग्नि परिवार में अकेले ही बचे सबसे बड़े बेटे ने दी।
परिजनों ने बताया की 8 दिन पहले हुए सड़क हादसे में सुखिविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। मां परमजीत और सुरिंदर गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हे अमृतसर रेफर किया गया था। लेकिन दोनो ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। सुखविंदर सिंह के शव को पहले से दसूहा की मोर्चरी में रखवाया गया था। उम्मीद थी की अमृतसर में दाखिल मां और बेटा जल्द ठीक होकर बड़े बेटे सुखविंदर सिंह का अंतिम बार मुंह देख सके। लेकिन उनके दम तोड़ने के बाद मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
