11 मई 2025… मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की. दोनों परिवार इस शादी से बेहद खुश थे. शादी के बाद हर कपल की तरह राजा-सोनम ने भी हनीमून पर जाने का प्लान बनाया. पहले तय हुआ कि दोनों असम के कामाख्या देवी मंदिर जाएंगे. फिर वहीं से कश्मीर के लिए निकल जाएंगे. दोनों 20 मई को पहले असम के कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे. फिर यहां उन्होंने कश्मीर की जगह मेघालय जाने का प्रोग्राम बनाया. 20 मई को ही दोनों मेघालय पहुंचे. हालांकि, मेघायल में दोनों के साथ जो कुछ हुआ उससे पूरे देशभर में सनसनी मच गई.
पुलिस के मुताबिक, 22 मई को कपल किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचा और वहां से नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के लिए 3000 सीढ़ियां उतरकर गया. वो रात भर एक होमस्टे में ठहरे थे. फिर 23 मई को सुबह वहां से दोनों निकले थे. इसके कुछ घंटों के बाद दोनों लापता हो गए.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad