उज्जैन में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहां EOW का छापा, 5 करोड़ की संपत्ति मिली..

मध्य प्रदेश

उज्जैन। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने बड़ी कार्यवाही की। उज्जैन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सहायक प्रबंधक रहे अनिल सुहाने के घर पर छापा मारा गया, जहां 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ। यह छापा बंसत विहार स्थित उनके घर बी 2/20 पर मारा गया, जिसमें EOW को कई अहम दस्तावेज और संपत्ति के सबूत मिले।

सुहाने के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज था, और छापे के दौरान टीम को उनकी संपत्तियों का बड़ा खुलासा हुआ। करीब तीन घंटे तक चली सर्चिंग में EOW की टीम को अनिल सुहाने के पास 2500 स्क्वायर फीट का चार मंजिला मकान, उज्जैन के दवा बाजार में दो दुकानें, दो प्लॉट, तीन गाड़ियाँ और 8 लाख रुपये नगद मिले हैं। इसके साथ ही तीन बैंक लॉकरों की जानकारी भी मिली है।

EOW के एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि इस छापे में कुछ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी गणना की जा रही है। वर्तमान में अनिल सुहाने जिस घर में रहते हैं, वह 1500 स्क्वायर फीट का है। यह कार्यवाही EOW और पुलिस की 30 सदस्यीय जॉइंट टीम द्वारा सुबह 12 बजे के आसपास की गई। टीम अब संपत्ति के मूल्यांकन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry