इंदौर में राष्ट्रपति ने रेजिडेंसी प्रांगण में लगाया कदंब का पेड़, राजपाल और मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद..

मध्य प्रदेश

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देश की राष्ट्रपति दो दिनी दौरे पर हैं। उन्होंने बीते कल मृगनयनी एम्पोरियम में पहुंच कर साड़ियां खरीदी थीं और हस्तशिल्प कारीगरों से बात की थी, वहीं रात्रि में इंदौर में विश्राम किया और आज महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर रेजिडेंसी कोठी परिसर में पौधारोपण किया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कदंब का पौधा रोपण किया।

इस के बाद महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेजिडेंसी प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पौधे का रोपण रेजिडेंसी प्रांगण में किया। वहीं इसके बाद राष्ट्रपति उज्जैन महांकाल मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुई। दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति वापस इंदौर लौटेंगी और देवी अहिल्या विश्व विद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और उसके बाद वह शाम को यहां से प्रस्थान करेंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry