इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने कुख्यात आरोपित सिकलीगर जीत सिंह टांक को गिरफ्तार किया है। आरोपित कनाड़िया, अन्नपूर्णा क्षेत्र में चोरी की वारदातें करता था। पुलिस से बचने के लिए हेयर विग लगाकर हुलिया बदल लेता था। कार पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आता था। गिरोह में बेटा और दो अन्य सदस्य भी शामिल हैं। आरोपित को पकड़ने के लिए 50 जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े.
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक दो अगस्त को मानवता नगर निवासी संजय गोविंद माने ने चोरी की रिपोर्ट लिखवाई थी। 54 वर्षीय संजय पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) हैदराबाद में डीजीएम है। 18 जुलाई को ताला लगाकर हैदराबाद गए थे। एक अगस्त को लौटे तो ताला टूटा मिला। पूरा घर अस्त-व्यस्त भी था। लाकर से सोने के टाप्स, हीरे के जेवर, अंगूठी, सोने की चेन, नकदी, अमेरिकी डॉलर नहीं थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
