अयोध्या की तरह MP में नाबालिग से रेप… 60 वर्षीय हजरत अली ने 8 साल की बच्ची से की हैवानियत

उत्तर प्रदेश

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी उत्तरप्रदेश के अयोध्या की तरह दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची से हैवानियत की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच पड़ताल के बाद आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

मामला शहर के कंपू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान 60 वर्षीय हजरत अली उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने माता पिता को शिकायत की तो परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। जहां पूराकलंदर थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के मोईद खान और उसके नौकर राजू खान ने गैंगरेप की वारदात को कई बार अंजाम दिया था। शिकायत पर पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन मामले ने तूल पकड़ा तो दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी मोइद खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry