अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा सहित इन जिलों के लोगों को होने जा रहा बड़ा फायदा, पढ़ें…

पंजाब

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 1872 लाभार्थियों को 9.55 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में  ओर जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, श्री फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, एस.बी.एस. नगर और तरनतारन जिलों के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित 1872 लाभार्थियों के आवेदन इस वर्ष आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त हुए थे। इन लाभार्थियों को कवर करने के लिए 9.55 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इस राशि से अमृतसर के 865, बरनाला के 17, बठिंडा के 81, फिरोजपुर के 71, श्री फतेहगढ़ साहिब के 34, होशियारपुर के 152 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसी तरह, कपूरथला के 58, लुधियाना के 326, श्री मुक्तसर साहिब के 84, एस.बी.एस. नगर के 105 और तरनतारन के 79 लाभार्थियों को भी वित्तीय सहायता दी गई है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य में कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हो और परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपए से कम हो। ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ उठाने की पात्र हैं। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों का जीवन स्तर सुधारने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए भी लगातार काम कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry