अब सहालग के लिए हर सेक्टर सज-धजकर तैयार

मध्य प्रदेश

ग्वालियर: दीपावली के बाद अब देवउठनी एकादशी से शादियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 12 नवंबर को पहला सहालग है। इस दिन कई शादियां हैं। शादियों के लिए खरीदारी भी खूब हो रही है। इसलिए दीपावली के बाद भी बाजार फीका नहीं हुआ है। सोना-चांदी के गहनों से लेकर कपड़े, बर्तन, आटोमोबाइल और इलेक्ट्रानिक सेक्टर में तेजी बनी हुई है।

ब्राइडल ड्रेस में हमेशा की तरह हैवी वर्क वाला लहंगा इस बार भी ट्रेंड में है। शादी से पहले हल्दी, महिला संगीत सहित अन्य इवेंट के लिए साड़ियां भी बाजार में आई हैं। इसमें पीला, गुलाबी रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं अगर दूल्हे की बात करें तो बाजार में शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न ट्रेंड में है। इंडो वेस्टर्न में नीचे पेंट की जगह डिजाइनर धोती खूब चलन में है। इस बार एक बड़ा बदलाव जरूर आया है। पहले दूल्हा और दुल्हन मैचिंग आउटफिट्स पर सबसे ज्यादा फोकस करते थे, लेकिन इस बार कंट्रास्ट ट्रेंड में है। जैसे दुल्हन की ड्रेस का बार्डर जिस रंग का है, उस रंग की पगड़ी, दुपट्टा दूल्हे द्वारा ड्रेस में शामिल किया जा रहा है। यह बहुत ही खूबसूरत लुक देता है। इसलिए कंट्रास्ट लुक ट्रेंड में है।

दूल्हा और दुल्हन ही नहीं दोस्तों की भी पूरी तैयारी

सिर्फ दूल्हा और दुल्हन ही नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन के भाई-बहन, खास दोस्त, माता-पिता भी अपने लिए विशेष ड्रेस तैयार करा रहे हैं। इसमें युवकों के लिए कुर्ता सेट, कुर्ता सेट विथ कोटी, ब्लेजर, सूट हर बार की तरह ट्रेंड में है। दुल्हन के साथ चलने वाली बहनें, सहेलियां अपने लिए लहंगा ड्रेस खरीद रही हैं।

बर्तन कारोबारियों के मुताबिक अब भी कारोबार में तेजी बनी हुई है। धनतेरस से दीपावली तक बर्तन की बिक्री हुई, लेकिन सहालग का बाजार भी अच्छा है। अब लोग स्टील की जगह वापस पीतल के बर्तन शादियों के लिए पसंद कर रहे हैं।

इव्ही का जमाना..

शादियों में जो लोग बेटियों को उपहार स्वरूप चार पहिया वाहन दे रहे हैं, वह अब इव्ही की ओर जा रहे हैं। शादियों में भी इव्ही देने का चलन बढ़ गया है।

बेटी के भविष्य को मजबूत बनाने डिजिटल गोल्ड भी बना पसंद

  • शादियों के लिए गहनों की खरीदी दीपावली के पहले से चल रही है। जिन लोगों के यहां दिसंबर, जनवरी में शादियां है। वह अभी खरीदारी कर रहे हैं। दुल्हन के चढ़ावे के लिए नैकलेस सेट, जिसमें मंगलसूत्र नुमा लंबा हार, कान की जोड़ी शामिल है।
  • यह सेट बाजार में 25 ग्राम से लेकर 50 ग्राम और इससे अधिक आन डिमांड तैयार हो रहा है। सोने के अधिक दाम की वजह से 25 ग्राम से लेकर 30-35 ग्राम तक के नैकलेस सेट बाजार में चलन में हैं। इसके अलावा रेडीमेड चूड़ियां अधिक डिमांड में हैं। यह लाइटवेट में भी उपलब्ध हैं। इस बार एक नया ट्रेंड है डिजिटल गोल्ड का। कई लोग अपनी बेटियों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल गोल्ड दे रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry