एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने शादी से पहले एक ऐसी फरमाइश रख दी कि सबके होश उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक ये मामला सहारनपुर से सामने आया है। सहारनपुर के लड़के की शादी लुधियाना की एक लड़की के साथ होनी थी। शादी से पहले के लुधियाना लड़की अपने परिवार के साथ सहारनपुर पहुंच गई और इसी बीच उसने शाही से एक रात पहले ही होश उड़ा देने वाली फरमाइश रख दी।
दरअसल, जहां कथित तौर पर शादी से एक दिन पहले रात को दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तो मामला पुलिस थाने जा पहुंचा। दुल्हे के परिवार वाले पुलिस को लेकर लड़की के पास पहुंच गए। जानकारी मिली है कि दोनों की शादी 16 दिसंबर को होनी थी, इससे पहले ही हंगमा हो गया। इस दौरान लड़के शादी से इंकार कर दिया।
देखते ही देखते परिवारिक झगड़ा थाने पहुंच गया। दुल्हन की फरमाइश सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। वहीं मौके पर दुल्हन के परिवार वालों का कहना है कि अगर एक पत्नी ने अपने होने वाले पति से कोई फरमाइश की है तो ये उनका आपसी मामला है, इसमें परिवारिक सदस्यों को बोलने की जरूरत नहीं है। इसके बाद लड़के ने कहा कि वह ऐसी लड़की के साथ नहीं रहना चाहता जो बीयर, गांजा व मांस का सेवन करती हो। यही नहीं इसके बाद लड़के ने आरोप लगाए के दुल्हन लड़की ही नहीं है बल्कि थर्ड जैंडर है। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति और रिश्तेदारों को बुलाकर मामले को निपटाने के लिए घर लौट आए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
