लुधियाना : शराब के ठेके पर बीयर की बोतल लेने के चक्कर में युवकों में तकरार हो गई। तीन युवकों ने मिलकर एक युवक को बुरी तरह से पीटा और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान कमल के रुप में हुई है जो गुरु अर्जन देव सिंह नगर के रहने वाला था।
सूचना के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने देर रात आरोपियों को पकड़ लिया है। हांलाकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%