नेशनल हाईवे पर पलटी सेबों से भरी गाड़ी, फिर लोगों ने जो किया सोचा न था

पंजाब

गुरदासपुर : गुरदासपुर शहर के बाईपास पर सेब से भरी गाड़ी नेशनल हाईवे पर पलट गई। इसके बाद सारे सेब नेशनल हाईवे पर बिखर गए। ड्राइवर का कहना है कि डिवाइडर के बीच से अचानक एक गाय बाहर निकलने के कारण वह गाय को बचाते हुए डिवाइडर से टकरा गया, जिस कारण यह हादसा हुआ।

सुबह-सुबह नेशनल हाईवे जा रहे लोगों ने ड्राइवर की मदद करनी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि ज्यादातर लोग सड़क पर ड्राइवर की मजबूरी का फायदा उठा कर उसका सामान चोरी कर लेते हैं जबकि इस मौके पर मदद करने की जरुरत होती है। इस कारण लोगों द्वारा ड्राइवर की मदद की गई। हालांकि, कुछ घंटे बाद सब्जी मंडी के व्यापारी द्वारा अपनी एक गाड़ी भेज कर माल को दोबारा से रीलोड कर वापिस भेजने का काम शुरू कर दिया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *