रीवा में कर्ज में डूबे युवक ने दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, दो के शव मिले

मध्य प्रदेश

रीवा। रीवा में कर्ज ले कर उसे न चुका पाने के कारण युवक ने दो बच्‍चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। पिता-पुत्र के शव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नारीबारी में टमस नदी में मिले। घटना गत गुरुवार रात 9:30 बजे सोहागी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल की है।

पुल पर युवक की बाइक भी मिली है। सुनील मांझी 31 पिता राम निहोर मांझी निवासी पैरा टोला छिवलहिया, पुष्पराज मांझी 4 पिता सुनील मांझी के रूप में हुई है। बेटी पुष्पा 5 लापता है।

6 महीने पहले लिया था लोन

राम निहोर ने बताया कि सुनील पेशे से किसान था। उसने परिवार और रिश्तेदारों का समूह बनाया था। इसमें सभी लोग पैसा इकट्‌ठा करते थे। जरूरत पड़ने पर कोई भी लोन ले सकता था। 6 महीने पहले सुनील ने भी समूह से लोन लिया था। इसके अलावा, पिकअप भी खरीदी थी। उसके लोन की किस्त जा रही थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry