पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना कोतवाली क्षेत्र में धरमसागर तालाब किनारे बुधवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है, आपको बता दें कि युवक सोमवार से घर से लापता था और उसने अपने पिता को एक मोबाइल पर मैसेज भेजा था जिसमें उसने लिखा था कि मैं जा रहा हूं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धरमसागर तालाब में सोमवार को शिवम ने छलांग लगा दी थी और एसडीईआरएफ की टीम लगातार 2 दिन से उसकी तलाश कर रही थी।
तालाब में कूदने से पहले युवक ने अपने पिता को एक मैसेज भेजा था जिसमें उसने लिखा था कि पापा मैं जा रहा हूं हमेशा के लिए, मुझे खोजना मत प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ता था और उसके पिता वन विभाग में पदस्थ हैं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%