रिश्वतखोरी के मामले में SDO व उसका सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

पंजाब

लुधियाना :  करप्शन के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एसडीओ नेहा पंचाल और उसके सहायक नायक को 15000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला लुधियाना के गगनदीप कॉलोनी, भाटियां बेट निवासी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, लुधियाना में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत सुशील कुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार उक्त कंपनी लुधियाना नगर निगम के आयुक्त के अधीन लुधियाना स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए आईईसी कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं प्रदान कर रही है और फर्म को 01-10-2023 से 30-09-2024 तक टेंडर आबंटित किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त कंपनी का कुल 7,08,000 रुपए का वार्षिक बिल स्मार्ट सिटी के नगर निगम जोन-डी, लुधियाना स्थित कार्यालय में जमा करवाया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह कार्यालय में गया तो एस.डी.ओ. मैडम नेहा पांचाल ने उक्त बिल पास करने के लिए 15000 रुपए या कुल राशि का 2 प्रतिशत रिश्वत की मांग की तथा शिकायतकर्ता ने एस.डी.ओ. नेहा के साथ अपनी बातचीत की रिकार्डिंग भी कर ली है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान एस.डी.ओ. नेहा पांचाल के सहायक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिसे शिकायतकर्ता से 15000 रुपए की रिश्वत लेने के लिए भेजा था। इसके बाद इस मामले में एस.डी.ओ. नेहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज के थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा तथा इस मामले की आगे की जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *