मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आने वाले नूराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पट्टे की जमीन को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में फायरिंग हो गई, इस दौरान बिजौली गांव में रहने वाले कृष्णा गुर्जर की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जानकारी के अनुसार लभनपुरा गांव में जाटवों के पट्टे की जमीन को लेकर यह विवाद चल रहा था। यहां पर कृष्णा गुर्जर और बुलाकी गुर्जर दोनों इस जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच लड़ाई चल रही है।
शुक्रवार को कृष्णा गुर्जर अपने भाई करतार और अंकुर गुर्जर के साथ खेत में थे। इस दौरान बुलाकी गुर्जर और उनके बेटे जितेंद्र गुर्जर अपने साथियों के साथ वहां पर आ गए और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना में बुलाकी और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी कृष्णा गुर्जर की मौत हो गई करतार और अंकुर और देसाई गुर्जर घायल हो गए हैं। इनको ग्वालियर रेफर किया गया है नूराबाद थाना क्षेत्र का मामला है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad