उमरिया में तीन जंगली हाथी गांव में घुसे ,बुजुर्ग को कुचला ,हुई मौत

मध्य प्रदेश

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में आने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के चंदिया वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया, बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है एक युवक घायल है। यह घटना बुधवार की है घटना देवरा गांव की है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदिया वन परिक्षेत्र के देवरा गांव में अचानक तीन जंगली हाथी आ गए।

 हाथियों को देखते ही गांव वाले भागने लगे इस दौरान नदी किनारे ग्रामीण रतन यादव हाथी के पैरों की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। चंदिया उमरिया की वन विभाग की टीम मौके पर है और 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को यहां पर तैनात किया गया है, हाथियों की ट्रैकिंग की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry