महिला पुलिस को दे रही थी चकमा, गिरफ्तार

पंजाब

नवांशहर: थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 5 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित एक महिला को गिरफतार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ.अशोक कुमार ने बताया कि ए.एस.आई. रछपाल राम की पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिगध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना सदर नवांशहर से गांव लंगडोआ की ओर जा रही थी कि लंगडोआ बाईपास के नजदीक दूसरी ओर से पैदल आ रही एक महिला दिखाई दी जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई तथा हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का सफेद लिफाफा घास फूस में फैंक कर बचकर निकलने का प्रयास करने लगी।

एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त महिला को काबू करके जब प्लास्टिक लिफाफे की जांच की तो उसमे से 5 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफतार महिला की पहचान बीना निवासी लंगडोआ के तौर पर हुई है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस.तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *