भिंड में बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां

मध्य प्रदेश

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी लगते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश दमकल की टीम कर रही है।

यह घटना मालनपुर थाना क्षेत्र के प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री की है। रविवार की सुबह यहां पर अचानक आग लग गई थी और हड़कंप मच गया, आग की लपटें भी दूर से ही दिखाई दे रही थी। काले धुएं के गुब्बारे कई किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहे हैं. तत्काल लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।

बिस्कुट फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग तेजी से फैल गई थी, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है,सोशल मीडिया पर फैक्ट्री में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry