बैंक अकाउंट्स में हैं पैसे तो रहें सावधान! कहीं आप भी न हो जाएं ऐसे शिकार

पंजाब

लुधियाना  : जिले में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 4.63 लाख रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह मामला जसबीर सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी हाइबोवाल कलां  द्वारा दर्ज करवाया गया है। जसबीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से बिना उनकी जानकारी के बड़ी रकम ट्रांसफर कर उसके साथ धोखधड़ी की है ।

शिकायत के अनुसार, जसबीर सिंह के ओवरड्राफ्ट अकाउंट से क्रमशः 1 लाख 31 हजार 500 रूपए ,1 लाख 99 हजार 999 रूपए और 99 हजार 999 रूपए की राशि निकाली गई। इसके अलावा, उनके सेविंग्स अकाउंट से भी ₹32,000 की राशि ट्रांसफर की गई। अज्ञात व्यक्ति ने कुल 4 लाख 63 हजार 530 रुपए  की धोखाधड़ी की है।
यह ट्रांसफर आईएमपीएस  (इमीडियेट पेमेंट सर्विस) के माध्यम से किए गए, जो एक डिजिटल भुगतान सेवा है। जसबीर सिंह ने जब अपने खाते की जांच की, तो उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस इस धोखाधड़ी में शामिल व्यक्ति का पता लगाने के लिए बैंक से लेन-देन की जानकारी और अन्य डिजिटल सबूत जुटा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *