लुधियाना : फील्डगंज के निकट प्रेम नगर में कुछ लोगों ने वीरवार सुबह एक युवक सूरज की मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी। जिसका आज पोस्टमार्टम होगा, लेकिन उससे पहले ही युवक सुरज का एक वीडियो सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक सूरज फूल माला बनाने का काम करता है। वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। जब वह घर लौटा तो उसकी नाक से खून बह रहा था, जिसके बाद परिवार वाले उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, मृतक सूरज का आज पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद खुलासा होगा। आरोप है कि सूरज का एक रिश्तेदार इलाके में शराब तस्करी का धंधा करता है, जो कि उसे शराब बेचने के लिए दबाव बनाता था। जबकि युवक सरेआम इंकार कर देता था। इसी बात की रजिंश के चलते ही उन्होंने इस वारदात को अंजामद दिया है।
मृतक सूरज की सामने आई वीडियो में खुलासा में वह कह रहा है कि, यदि उसे कुछ होता है तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। उसने कहा कि 3 साल हो गए केस को चलते हुए, अभी तक कोई फैसला नहीं कर रहे। मेरे 2 भाइयों और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है… इसलिए मैं, अपने परिवार का इकलौता सहारा हूं। उसने कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार बबलू, बबलू की पत्नी, मोनू, शशि, चिंटू और चिंटू की पत्नी होंगे। सूरज ने वीडियो में कहा कि ये सभी लोग उससे 5 लाख रुपए मांग रहे है। पैसे लिए बिना ये कोई फैसला नहीं कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
