बिहार: बेटे का प्रेम विवाह पिता के लिए पड़ा भारी! घर के दरवाजे पर हत्या; लड़की के परिवारवालों पर आरोप

बिहार

बिहार के समस्तीपुर में बेटी की लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. लड़के का पिता अपने दरवाजे पर खड़ा था. इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी फैलते ही परिवार इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है.

समस्तीपुर के माधोपुर गांव निवासी अमरेश राय के बेटे नीतीश कुमार ने जिले के ही गढ़ी मोहनपुर गांव की एक लड़की मौसम प्रिया से लगभग एक साल पहले लव मैरिज की थी. लव मैरिज के विरोध में लड़की के पिता ने अमरेश के खिलाफ मोहनपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस दौरान पुलिस ने तुरंत मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. पुलिस ने लड़के के साथ लड़की कर बरामद सुसंगत धाराओं में उसका बयान दर्ज किया था.

घर के दरवाजे पर मारी गोली

लड़की ने अपने बयान में कहा था कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है. लड़की के इस बयान के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही दोनों ही परिवारों में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी. नीतीश के पिता अमरेश राय की बहू के परिवार ने उनके ही गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. घर के दरवाजे पर हुई हत्या की खबर आग की तरह पूरे इलाके फैल गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकजुट हो गए. पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. मामले की जानकारी होते ही पुलिस बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry