पहले नहाती हुई महिला की बनाई वीडियो, फिर किया वो जो सोचा न था

पंजाब

लुधियाना: पड़ोसी द्वारा नहाती हुई महिला की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना साहनेवाल इलाके में महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं। उनकी एक 2 साल की बेटी भी है।

उनके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का धीरज कुमार पुत्र उमेश पंडित निवासी लुधियाना, उसे पिछले 2 महीने से छोड़ता था और पिछले महीने अक्टूबर में जब नवरात्री शुरू हुए तो धीरज कुमार रोज उनके घर के बाहर माता की पूजा पर आता था और उसके छेड़ता था। नवरात्रि के दिनों में एक दिन वह अपने घर की छत पर बने बाथरूम में नहा रही थी, जिसका दरवाजा नहीं लगा हुआ था। उस समय धीरज कुमार ने अपने मोबाइल फोन से उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली थी। फिर उसके बाद धीरज कुमार ने उसके उसका वीडियो दिखाया और धमकी देने लगा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, नहीं तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके साथ ही उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

कुछ दिनों के बाद धीरज उनके घर आया जब घर कोई नहीं था तो उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसके पति को मारने की धमकी दी। इस कारण डर कर उसने किसी को कुछ नहीं बताया। फिर करीब 3 दिन बाद धीरज कुमार उसके घर आया और वीडियो का डरावा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब उसका पति घर आता तो उसने यह बात उसे बताई। इसके बाद उसने पुलिस का सहारा लिया। इस संबंध में साहनेवाल थाने की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धीरज कुमार पुत्र उमेश पंडित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *