बठिंडा : जिले में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, तलवंडी साबो में आज सुबह घोड़ा ट्राला नाले में पलट गया है। ये हादसा तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह वाला के रद्द नाले पर पुल के पास घटा है। इस दौरान घोड़ा ट्राले में 2 लोग सवार थे, जिनमें से एक की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ट्राला सीमेंट से भरा हुआ था। हादसे के दौरान घोड़ा ट्राला ग्रिल तोड़ते हुए सीधा नाले में जा गिरा। मौके पर इसकी सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया और थाना तलवंडी साबो के प्रभारी भी जानकारी दी गई।
बता दें कि इस नाले पर करीब 6 महीने पहले भी बड़ा हादसा हो हुआ था, सवारियों से भरी बस इस नाले में गिरी थी, जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। निजी कंपनी की बस यहां जीवन सिंह वाला और कोट शमीर के बीच से गुजर रही थी तो अचानक बस नाले में गिर गई। इस हादसे में करीब 20-25 यात्री घायल हो गए थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
