गढ़शंकर: गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव कोकोवाल माजरी में एक ओवरलोड कैंटर और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान निरंजन सिंह (52) पुत्र केवल सिंह कोकोवाल के रूप में हुई, जो मजारी में अहाता चलाता था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान लोगों ने बड़ी मुश्किल से कार चालकों को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी बीनेवाल के प्रभारी ओंकार सिंह ने घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में पहुंचाया। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन व सरकार की नाकामी के कारण गढ़शंकर नंगल रोड पर रोजाना गुजरने वाले ओवरलोड टिप्पर, ट्राले व कैंटर से हादसे हो रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad