जालंधर : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का आज जालंधर दौरा रद्द हो गया है। पहले जालंधर प्रशासन ने एक नोटिस जारी करके कहा था कि, सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल 10 और 11 जनवरी को जालंधर में आ रहे हैं। लेकिन आज अचानक उनका दौरा रद्द हो गया। अब कहा जा रहा है कि, वह कल रविवार 11 जनवरी को जालंधर शहर आ सकते हैं।
हालंकि सरकार द्वारा दौरा रद्द करने की कोई वजह अभी तक नहीं बताई गई है। आपको ये भी बता दें कि, इससे पहले अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गत 8 जनवरी को जालंधर का दौरा किया था। इस दौरान सीएम मान ने युद्ध नशे विरुद्ध फेज-2 की शुरूआत की थी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%