लुधियाना: चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान सब्जी मंडी के पास सड़क पर अचानक तेल से भरे टैंकर का टायर फट गया। हादसा इतना भयानक था कि टायर फटते ही जोरदार धमाका हो गया।
इस दौरान धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। वहीं सड़क से गुजर रहे राहगीरों व दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। जोरदार धमाके से ऐसा लगा जैसे कोई बम फटा हो, लेकिन लोगों को तब राहत मिली जब उन्हें पता चला कि तेल टैंकर का टायर फट गया है।
दुकानदारों का कहना था कि टायरों के ऊपर स्टील की शीट लगी होने के कारण वे बच गए, अगर आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ देर बाद टैंकर के टायर बदलने के बाद चालक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%