बठिंडा: बठिंडा जिले के अकलियां कलां गांव में पंचायत चुनाव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां विपक्ष के युवकों द्वारा स्विफ्ट गाड़ी पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इसी दौरान उन्होंने खुद अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह स्विफ्ट गाड़ी अकलियां कलां के ट्रक यूनियन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह की है, जिनके मुताबिक यह कार उनका भाई चला रहा था, जो मतदाताओं को उनके घरों से लेने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ शरारती युवकों ने खड़ी गाड़ी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%