बटाला-कादियां रोड पर घटे भयानक हादसे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सी.एम. मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि बटाला-कादियां रोड पर एक बस हादसाग्रस्त हुई है। इसमें कुछ लोगों की मौत की दुखद खबर मिल रही है और कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बात की है और अफसर मौके पर हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी दिल से हमदर्दी है। पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।
आपको बता दें कि बटाला से कादियां रोड पर शाहबाद गांव के पास एक निजी बस का संतुलन बिगड़ने से बस सड़क किनारे बस शेल्टर से टकरा गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
