गुरदासपुर/बटाला : बटाला-कादियां रोड पर आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ। एक निजी कंपनी (राजधानी) की बस बटाला से मोहाली जा रही थी, जब यह बस गांव शाहबाद से गुजर रही थी बाइक सवार को बचाते हुए वहां बने बस स्टैंड की इमारत से टकरा गई, जिससे सवार में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि बिल्डिंग का लेंटर टूटकर बस से जा टकराया, जिससे बस में बैठे कुछ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की संख्या 3 बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
बटाला-कादियां रोड पर हुए भयानक हादसे पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बटाला-कादियां रोड पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें कुछ लोगों की मौत की दुखद खबर मिल रही है और कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से बात की है और अधिकारी मौके पर हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति उनकी दिल से हमदर्दी है। पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
