पंजाब के मोहाली में बड़ी वारदात, फिल्मी स्टाइल में Gun Point पर छीनी कार

पंजाब

पंजाब के मोहाली से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोहाली में गन प्वाइंट पर एक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी अनुसार लुटेरे गन प्वाइंट पर कार छीन कर मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी अनुसार लुटेरों ने पहले एनड्राइव ऐप के माध्यम से कार बुक की थी और इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर पिस्तौल की नोक पर कान छीन कर फरार हो गए। घटना 7 अक्तूबर की बताई जा रही है। पीड़ित कार चालक का कहना है कि 7 अक्तूबर की सुबह वह इनड्राइवर ऐपे के माध्यम से मोहाली के लिए उसे सवारी मिली। जिसके बाद वह सवार को लेकर वहां से निकल गया, लेकिन रास्ते में दोनों आरोपियों पिस्तौल की नोक पर उसकी कार छीन फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। अभी खबर मिल रही है कि पुलिस ने 2 आरोपियों को पिस्तौल सहित काबू भी कर लिया है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह व सतिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने छीनी गई कार भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *