होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी

लाइफ स्टाइल

रंगों का त्योहार होली खुशियों, उमंग और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और पारंपरिक पकवानों का आनंद लेते हैं. कई जगहों पर होली का जश्न भांग के बिना अधूरा समझा जाता है. ठंडाई, पकौड़े या मिठाइयों के रूप में भांग का सेवन वर्षों से परंपरा का हिस्सा रहा है. लेकिन उत्साह और मस्ती के इस माहौल में अक्सर लोग इसकी मात्रा पर ध्यान नहीं देते, जो आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है.

भांग, जो कि कैनाबिस पौधे से तैयार की जाती है, शरीर और दिमाग दोनों पर असर डालती है. कुछ लोगों को लगता है कि भांग शराब से बेहतर है और ज्यादा पीने पर भी शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएगी. लेकिन ऐसा नहीं है. हाल ही में डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि भांग का ज्यादा सेवन कैसे हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए.

ज्यादा भांग पीना कैसा है?

3 मार्च को दिल्ली के अश्लोक हॉस्पिटल के फाउंडर डायरेक्टर और कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट आलोक चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि होली पर ज्यादा भांग पीना का असर हमारी सेहत पर कैसे पड़ता है. इस पोस्ट में डॉ. चोपड़ा ने बताया कि, भले ही भांग परंपरा का हिस्सा रही है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि ये हमारी सेहत को नुकसान नहीं पहुचाएगी.

शरीर पर कैसे असर डालती है भांग

डॉ. चोपड़ा के मुताबिक, भांग कैनाबिस से तैयार की जाती है. जिसमें टीएचसी (THC) नामक एक साइकोएक्टिव तत्व होता है. यह तत्व दिमाग और तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है और मानसिक स्थिति में बदलाव ला सकता है. भांग खाने या पीने के रूप में ली जाती है, इसलिए इसका असर धीरे-धीरे शुरू होता है. यही वजह है कि कई लोग तुरंत असर महसूस न होने पर ज्यादा मात्रा में सेवन कर लेते हैं. जिससे गंभीर रिएक्शन और यहां तक कि अस्पताल जाने की नौबत भी आ सकती है.

भांग पीने से शरीर क्या-क्या होता है?

भांग का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है और कई बार यह पूरी तरह अनएक्सपेक्टिड भी होता है. डॉ. चोपड़ा के अनुसार, भांग के सेवन से दिल की धड़कन तेज होना, बहुत ज्यादा घबराहट या पैनिक अटैक, वहम या भ्रम की स्थिति, सही-गलत का निर्णय लेने की क्षमता में कमी और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए भांग?

डॉ. चोपड़ा के मुताबिक कुछ लोगों को तो भांग का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. जैसे जिन्हें डिप्रेशन, एंग्जायटी या कोई मानसिक रोग है. इसके अलावा हार्ड डिजीज वालो लोग. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं और 25 साल के कम उम्र के लोगों को भी भांग का सेवन नहीं करना चाहिए.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry