नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है घटना ठेमी थाना क्षेत्र की है। मंगलवार – बुधवार की रात की यह घटना है नदी के पास एक कार अनियंत्रित हुई और पलट गई यह कार जबलपुर से नागपुर जा रही थी बताया जा रहा है कि कार के सामने अचानक भैंस आ गई थी। जिससे कार अनियंत्रित हो गई।
घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है, ठेमी थाना पुलिस का कहना है कि कार में सवार चार लोग जबलपुर से नरसिंहपुर होते हुए नागपुर जा रहे थे हादसे के समय रोहित नाम का युवक कार चला रहा था इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जबकि तीन अन्य को मामूली चोट आई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
