…तो इस कारण छोड़ा Kulhad Pizza Couple ने India!

पंजाब

विवादों में रहने वाला मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जी हां, इस कपल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया गया है कि वे यूके पहुंच गए हैं, जिसकी उन्होंने पुष्टि भी कर दी है। दंपति ने अमृतसर एयरपोर्ट से अपने बच्चे के साथ विदेश जाते हुए वीडियो शेयर किए हैं।

इसमें सेहज भावुक होकर कह रहे हैं कि कभी-कभी जिंदगी आपकी ऐसी परीक्षा लेती है कि आपको अपने सपनों का महल छोड़ना पड़ता है। आज वो सारे लोग जीत गए जो हमें हमेशा Negative कहते थे।’ इसके साथ ही वीडियो के बाद लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

उल्लेखनीय है कि इस जोड़े द्वारा बनाए गए अश्लील वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। सहज अरोड़ा के पगड़ी पहनने को लेकर भी विवाद हुआ था। निहंगों ने सेहज अरोड़ा को धमकाया। इसमें कहा गया कि या तो वह वीडियो बनाना बंद कर दें या पगड़ी पहनना बंद कर दें। इस प्रकार, लोगों की अनेक धमकियों और ट्रोलिंग के बाद, उन्होंने  यू.के. जाने का फैसला लिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *