PSEB Students के लिए बड़ी खबर, Exams को लेकर आया बड़ा फैसला

पंजाब

स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग पंजाब द्वारा 2024-25 सत्र के लिए 5वीं कक्षा के वार्षिक मूल्यांकन को लेकर पिछले दिनों जारी दिशा-निर्देशों के तहत यह मूल्यांकन केंद्रीयकृत प्रणाली के तहत लर्निंग आउटकम मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। यह मूल्यांकन पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण विषयों के लिए किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे। मूल्यांकन का कुल अंक 100 होगा, जिसमें से 80 अंक विभाग द्वारा भेजे गए मूल्यांकन उपकरणों के आधार पर और 20 अंक सीसीई (कंटिन्युअस और कम्प्रिहेन्सिव एसेसमेंट) के आधार पर होंगे।

बीपीईओज़ के कंधों पर होगी मूल्यांकन केंद्रों की स्थापना की जिममेदारी
मूल्यांकन के केंद्रों की स्थापना का कार्य संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मूल्यांकन केंद्र विद्यार्थियों के स्थायी स्कूलों या उनके नजदीकी स्थान पर स्थित हों। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में एक कक्षा में अधिकतम 30 विद्यार्थी होंगे, और प्रत्येक 30 विद्यार्थियों के लिए एक निगरान-कम-परीक्षक की ड्यूटी होगी। ये निगरान-कम-परीक्षक पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निगरान के रूप में ड्यूटी पर रहेंगे और उसी दिन दोपहर 12 बजे के बाद 2.20 बजे तक मूल्यांकन टूल की जांच करेंगे और सूची केंद्र के हेड टीचर को सौंपेंगे। सेंटर हेड टीचर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के एक दिन के भीतर ई-पंजाब पोर्टल पर अंक अपलोड करेंगे।

मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से तैयार होगा परिणाम
मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, संबंधित स्कूल के सेंटर हेड टीचर द्वारा परिणामों को ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। यदि कोई अन्य विषय या विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन टूल्स तैयार करने की आवश्यकता होगी, तो यह संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) द्वारा किया जाएगा। इस मूल्यांकन का परिणाम एमआईएस (मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) के माध्यम से तैयार किया जाएगा और तीन दिनों के भीतर ब्लॉक स्तर पर इसका परिणाम तैयार कर लिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *