जावद। मध्य प्रदेश के जावद थाने की नयागांव पुलिस चौकी ने 211 ग्राम अवैध मादक पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, एसआई नयागांव चौकी प्रभारी मंगल सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया की गुरुवार को सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी।
मुखबिर ने बताया था कि नयागांव में नवकार सिटी गेट के सामने नीमच निम्बाहेड़ा फोरलेन हाईवे पर आरोपी आशिक पिता सरफराज़ खान उम्र 26 साल निवासी गांगनिया खेड़ी तहसील मनासा थाना मनासा जिला नीमच के कब्जे से 211 ग्राम ब्राउन शुगर स्मैक जब्त की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख 11 हजार रुपये है।
इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक टीवीएस मोटर साइकल जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके आगे की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है और आरोपी से पता किया जा रहा है उक्त नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किसे देने वाला था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad