धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गया। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। यहां पर डॉक्टर ने चेक करने के बाद ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। यह घटना मंगलवार देर शाम की है धामनोद थाना क्षेत्र की यह घटना है।
बताया जा रहा है कि कंटेनर इंदौर से मुंबई जा रहा था और उसमें कारें रखी हुई थी। कंटेनर को नर्मदा में गिरता देख मौके पर मौजूद लोग तत्काल दौड़ पड़े और ड्राइवर को बाहर निकाला गया और पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हाईवे पुलिस चौकी की गाड़ी से ले जाया गया और फिर टोल टैक्स की एंबुलेंस से धामनोद अस्पताल भेजा गया। धामनोद थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad