लुधियाना : थाना जोधेवाल की पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की लखन कुमार पुत्र नवल कुमार वासी सुंदर नगर चोरी की एक्टिवा बचने के लिए न्यू विशाल नगर काकोवाल रोड के पास खड़ा हुआ है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापामारी की गई।
परंतु इस दौरान आरोपी लखन कुमार अपनी एक्टिवा वहीं छोड़कर फरार हो गया जब पुलिस ने एक्टिवा की तलाशी ली तो एक्टिव में से साथ अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%