इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आने वाले बापू गांधीनगर इलाके में एक दूध विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आपको बता दें कि शनिवार को युवक ने टी शर्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली जब युवक काफी देर तक बाथरुम से बाहर नहीं आया तो पत्नी ने आवाज दी लेकिन जवाब नहीं आया तो सास को बुलाकर दरवाजे का लॉक तोड़ा गया और अंदर युवक मृत हालत में मिला है।
जूनी इंदौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विक्की था विक्की ने अपनी बाथरूम में फांसी लगा ली है। पड़ोसी युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, विक्की मवेशी पालने के साथ दूध बेचने का काम करता था उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे के अलावा मां और एक छोटा भाई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से विक्की नशा करने लगा था जिसके चलते डिप्रेशन में भी रहने लगा था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
