इंदौर में अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर, 63 मकानों के अवैध हिस्से तोड़े

मध्य प्रदेश

इंदौर: इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग ने सोमवार सुबह टिगरिया बादशाह इलाके के नंदबाग इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगर निगम की टीम दल बल के साथ साथ अलसुबह ही यहां पर कार्रवाई के लिए पहुंच गई थी। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे करीब 63 अवैध मकानों को चिन्हित किया गया था। कार्रवाई से करीब आठ दिन पहले निगम के द्वारा यहां रहने वाले लोगों को नोटिस जारी करते हुए मकान के अवैध हिस्सों को तोड़ने के आदेश दिए गए थे लेकिन जब रहवासियों ने खुद अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा तो आज नगम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

नगर निगम की अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि टिगरिया बादशाह की सड़क 30 मीटर चौड़ी किया जाना है लेकिन इस काम में करीब 63 मकान के अवैध हिस्से बाधक बन रहे थे जिन्हें आज जेसीबी और पोकलेन की मदद से तोड़ दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जल्द ही नगर निगम के द्वारा यहां पर सड़क निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry