अयोध्या में जहां एक ओर करोड़ों श्रद्धालु रामलला के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं. वहीं इस पवित्र भूमि पर एक परिवार के साथ जो हुआ उससे मानवता शर्मसार हो गई. बिहार के भोजपुर जिले के आरा निवासी एक शख्स 29 मई को अपनी पत्नी, 13 साल की बेटी और छोटे बेटे के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आए थे. सुबह 3 बजे अयोध्या पहुंचे तो एक ऑटो चालक उन्हें राम मंदिर के पास सस्ते होटल में ठहराने के बहाने से सप्तसागर कॉलोनी के “न्यू श्रीराम पैलेस” होटल ले गया.
अगले दिन परिवार भरत कुंड और सूर्य कुंड घूमने गया. राम मंदिर दर्शन के दौरान अधिक थकान के कारण शख्स की पत्नी बेहोश हो गईं. मंदिर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें श्रीराम अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद जब परिवार दोपहर 11:30 बजे होटल लौटा, तो होटल कर्मचारी आदित्य ने उन्हें एक और दिन रुकने का आग्रह किया. दुखद मोड़ तब आया जब रात लगभग 1:30 बजे शख्स की बेटी बाथरूम गई. तभी होटल मालिक का साला सौरभ गुप्ता, जो नशे में था, दरवाजा ठेलकर कमरे में घुस आया और बाथरूम में किशोरी से बदसलूकी करने लगा. किशोरी के शोर मचाने पर शख्स की नींद खुली. शोर सुनते ही आरोपी वहां से भाग गया और आदित्य ने शख्स को चुप रहने की सलाह दी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad