Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा मीडिया हाउस

देश

असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. मतदान से कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रिनिकी पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है. खेड़ा के बयान के बाद असम में सियासी बवाल हो गया. पत्नी पर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए खुद सीएम हिमंत मैदान में उतरे. सरमा ने पवन खेड़ा पर मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है. वहीं उनकी पत्नी ने कांग्रेस की ओर से पेश किए गए दस्तावेज़ को फ़ोटोशॉप बताया है. 

रिनिकी भुइयां सरमा असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं. रिनिकी वकील और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व किया है. आज, वह इस क्षेत्र के सबसे बड़े मीडिया हाउस का नेतृत्व करती हैं.

कहां से हुई पढ़ाई?

रिनिकी अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. उनका जन्म 31 जुलाई, 1973 को गुवाहाटी में हुआ था. वह एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता जाधव चंद्र भुइयां जाने-माने उद्योगपति हैं. सेंट मैरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने LLB की डिग्री हासिल की.

सफल बिजनेसपर्सन हैं रिनिकी

वह Pride East Entertainments की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो कई असमिया चैनलों की मूल कंपनी है. रिनिकी और सीएम हिमंत की मुलाकात कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी. हिमंत ने उनके साथ मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा साझा की थी. उनके दो बच्चे हैं. एक बेटा और एक बेटी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry