WhatsApp Call से लोकेशन हो सकती है ट्रैक! बचने के लिए तुरंत ऑन करें ये फीचर

टेक्नोलॉजी

WhatsApp चलाते तो आप जरूर होंगे लेकिन आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि आपकी व्हॉट्सऐप कॉल भी ट्रैक हो सकती है. चौंक गए कि वो कैसे? दरअसल, कॉलिंग के दौरान आपके आईडी एड्रैस को ट्रैक किया जा सकता है, कॉलिंग के दौरान यूजर्स की लोकेशन का कोई पता न लगा पाए, इसके लिए व्हॉट्सऐप ने एक बंदोबस्त किया हुआ है. व्हॉट्सऐप के इस बंदोबस्त से यूजर्स की सेफ्टी बढ़ सकती है, लेकिन बहुत से यूजर्स तो ऐसे हैं जिन्हें व्हॉट्सऐप में छिपे इस फीचर की जानकारी भी नहीं है.

अगर आप भी चाहते हैं कि WhatsApp Calls के दौरान कोई भी हैकर या स्कैमर आपकी लोकेशन का पता न लगा पाए तो इसके लिए आपको तुरंत व्हॉट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर प्रोटेक्ट आईपी एड्रैस इन कॉल्स फीचर को ऑन करना होगा. इस फीचर को ऑन करने के लिए बस आपको कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

WhatsApp IP Address For Calls: ऐसे करें ऑन

व्हॉट्सऐप में दिए इस सेफ्टी फीचर को ऑन करना बेहद ही जरूरी है, जिससे आप हमेशा कॉलिंग के दौरान खुद को सेफ रख पाएं. लेकिन सवाल तो यह है कि ये फीचर आखिर सेटिंग्स में मिलेगा कहां? इस फीचर को ढूंढने के लिए आप लोगों को अपने फोन में व्हॉट्सऐप को खोलना होगा, इसके बाद राइड साइड में दिख रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करना होगा.

थ्री डॉट्स पर टैप करने के बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें, सेटिंग्स खुलने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करें. प्राइवेसी ऑप्शन में आप लोगों को एडवांस ऑप्शन में ये फीचर दिखाई देगा, इस फीचर के नाम के आगे एक बटन दिया है जिसे दबाने से ये फीचर आपके व्हॉट्सऐप अकाउंट के लिए ऑन कर दिया जाएगा. इस फीचर के ऑन होने के बाद आपकी सभी कॉल्स व्हॉट्सऐप सर्वर से होकर जाएंगी जिससे आप हमेशा सुरक्षित रहेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry