WhatsApp यूजर्स को झटका, 80 लाख से ज्यादा अकाउंट किए Block, जानें वजह

पंजाब

Whatsapp यूजर्स के लिए खास खबर सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी होने के मामले अकसर सामने आते रहते हैं। आजकल Whatsapp पर भी कई धोखेबाज लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी के चलते व्हाट्सएप ने एक बड़ा कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप के मालिक मेटा कंपनी ने एक महीन में 84 लाख अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच उसने भारत में 8.45 लाख व्हाट्सएप प्रोफाइल पर बैन लगा दिया है। कंपनी ने बताया कि नियमों की उल्लंघना करने वाले करीब 16.6 लाख अकाउंट्स को तुरंत हटा दिया गया है जबकि कई अकाउंट्स पर जांच के बाद बैन लगा दिया जाएगा। इतना ही नहीं 16 लाख के करीब अकाउंट्स ऐसे हैं जिसे कंपनी ने शिकायत मिलने से पहले ही पहचान लिया था और बंद कर दिया था। कंपनी ने कहा कि उसे अगस्त 2024 में 10,707 उपभोक्ताओं से शिकायतें मिली थीं जिनमें से 93 प्रतिशत पर तुरंत कार्रवाई की गई।

इन वजहों से अकाउंट्स बैन

मेटा कई वजहों के चलते अकाउंट्स को बैन करता है। जानकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति ज्यादा मैसेज करता है या धोखा देता है या गुमराह करने वाली जानकारी को फैलाता हुआ पाया जाता है तो उसे नियमों का उल्लंघन करने के चलते ब्लॉक कर दिया जाता है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति कोई गैर कानूनी काम करते पाया जाता है तो उसके अकाउंट को भी तुरंत हटा दिया जाता है। इसके साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं से शिकायत मिलने पर तुरंत उक्त अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई भी करती है। उपभोक्ता द्वारा दी गई शिकायतों से ऐसे अकाउंट्स की पहचान करना आसान हो जाता है जो कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry