कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश से नक्सलवाद के खात्मे के बाद धार्मिक और सामाजिक रुप से आभार प्रकट किया. इसी कड़ी में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कवर्धा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमंत भंडारा का आयोजन हुआ.इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा शामिल हुईं.
हनुमान जी का जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान रश्मि शर्मा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में नक्सलवाद की समाप्ति पर भगवान हनुमान का आभार व्यक्त किया. साथ ही छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे में सहभागिता निभाई. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बीते चार दशकों से नक्सलवाद की गंभीर समस्या से जूझता रहा,जिससे अब मुक्ति मिली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सरकार की योजनाबद्ध रणनीति के चलते आज न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश से सशस्त्र नक्सलवाद का खात्मा संभव हो पाया है. दशकों से चले आ रहे हिंसा और भय के इस दौर के समाप्त होने से आम जनता में खुशी और राहत का माहौल है- रश्मि शर्मा, पत्नी डिप्टी सीएम विजय शर्मा
कबीरधाम भी नक्सलवाद से था प्रभावित
रश्मि शर्मा ने इस दौरान कहा कि नक्सलवाद से बस्तर अंचल लंबे समय तक इससे प्रभावित रहा, जहां हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई और विकास कार्य बाधित होते रहे. आम जनजीवन भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर था.कबीरधाम सहित प्रदेश के कई जिले भी इस समस्या से प्रभावित रहे हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
